Uncategorizedउत्तराखंडराजनीति

Breaking : संदीप सिंह बाजवा को भाजपा में मिली यह जिम्मेदारी

Breaking: Sandeep Singh Bajwa got this responsibility in BJP

Breaking: Sandeep Singh Bajwa got this responsibility in BJP

रूद्रपुर से गौरव गुप्ता :  छात्र राजनीति से सामाजिक और सक्रिय राजनीति की शुरुआत करने वाले रूद्रपुर निवासी संदीप सिंह बाजवा को भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है!

ब्रेकिंग: यहां ट्रिपल मर्डर से सनसनी! एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्‍या

यहां भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतेज़ार हूसैन एवं प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली तथा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल व जिला प्रभारी मुकेश सनवाल की सहमति पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुल्फिकार अली ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के लिये संदीप सिंह बाजवा की नियुक्ति की है! उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

ब्रेकिंग : CBSE 12वीं का Result आउट! ऐसे चेक करें

इधर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर संदीप सिंह बाजवा ने केंद्र व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी नेतृत्व ने उन्हें सौंपी है! उसका पुरी निष्ठा से पालन करते हुए जिले में प्रभावशाली संगठन खड़ा कर पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा!

बड़ी खबर : उत्तराखंड- घात लगाए गुलदार ने 7 वर्षीय बच्ची पर बोला हमला, घायल

साथ ही अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को संगठन में जोड़ने का कार्य करेंगे तथा केन्द्र और राज्य सरकार की विकास की नीति को घर घर पहुंचायेंगे।

वहीं बाजवा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर क्षेत्रीय विधायक शिव आरोड़ा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कोली, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील यादव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य  की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button