
चमोली से विनय उनियाल : मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब,नीलकंठ औली में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। जिससे ठंड बढ़ गई है।
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी UP से गिरफ्तार
नव वर्ष और क्रिसमस के त्यौहार के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली की ढलान तैयार हो गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद औली बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। साथ ही औली आने के लिए मन बना रहे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं।
शर्मसार : दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म! आरोपी गिरफ्तार
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली बर्फबारी होने पर नव वर्ष और क्रिसमस के त्योहार पर पर्यटकों से सराबोर रहता है।
यही समय है जब देश-विदेश के कोने-कोने से प्रकृति प्रेमी मिनी स्विट्ज़रलैंड और विंटर डेस्टिनेशन औली का रुख करते हैं। इस समय औली की खूबसूरत वादियां और अधिक मनमोहन हो जाती है। कड़कड़ आई ठंड के बीच बर्फबारी का आनंद लेने के लिए देश-विदेश के कोने-कोने से लोग यहां पहुंचते हैं।