उत्तराखंड

मसूरी: 2 सितम्बर 1994 गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 

 

Mussoorie: Chief Minister pays tribute to the martyrs of September 2, 1994

रिपोर्टर,,सतीश कुमार मसूरी: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कड़ी सुरक्षा के बीच मसूरी शहीद स्थल पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद स्थल पर उत्तराखंड राज्य में अपने प्राणों का न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी वंही इस मौके पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया गया।

सामने आया पंजाब की कटरीना शहनाज़ गिल से जुड़ा एक बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को बनाने में कई लोगों ने शहादत दी जिसके बाद हमें उत्तराखंड मिला उन्होंने कहा 1 सितंबर 1994 को खटीमा और 2 सितंबर 1994 को मसूरी में हजारों लोग सड़कों पर उतरे हुए थे जिसके बाद उत्तर प्रदेश कि मुलायम सिंह सरकार ने बिना चेतावनी के निहत्थे आंदोलनकारियों पर गोलियां बरसानी शुरू की।

जिसमें मसूरी में छ: राज्य आंदोलनकारियों के साथ ही पुलिस के सीओ ने अपनी सहादते दी और कई घायल भी हुए और आज हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

बड़ी खबर: UKSSSC धांधली में STF ने की 32वीं गिरफ्तारी! कनिष्ठ सहायक अरेस्ट

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी कर दी गई है।साथ ही उन्हें हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मसूरी में भी आंदोलनकारियों पर एक फिल्म का निर्माण किया जाएगा जिसमें राज्य आंदोलनकारियों के बारे में युवाओं को जानकारी दी जाएगी साथ ही लेजर शो के माध्यम से इसे प्रदर्शित किया जाएगा।

डबल मर्डर केस: 13 साल से था अफेयर! मां-बेटी की गला रेतकर की हत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button