
लक्सर : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां तेज हो चुकी हैं। चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टियों के दौरे जारी हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है।
दरअसल पुरोला से कांग्रेस विधायक ने बीते दिनों दिल्ली में भाजपा का दामन थामा। इसी के साथ धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवान ने भी भाजपा का हाथ थामा लेकिन अब भाजपा को लक्सर में बड़ा झटका लगा है, जी हां कि लक्सर के वरिष्ठ बीजेपी नेता (पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) ने आज सोमवार को बीजेपी का दामन छोड़ दिया है और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
दरअसल लक्सर विधानसभा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व जिला महामंत्री मास्टर कुशल पाल बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। लक्सर में आयोजित कांग्रेस परिवर्तन यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस परिवर्तन यात्रा की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने संबोधन से पहले मास्टर कुशल पाल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी।