नरेंद्र नगर: सुमन उनियाल ने पति सुबोध के लिए की वोट की अपील
Narendra Nagar: Suman Uniyal appeals for vote for husband Subodh

नरेंद्र नगर : सुबोध उनियाल को आखिर यूं ही विकास पुरुष का नाम नहीं दिया गया है जिसका एक जीता जागता उदाहरण नरेंद्र नगर में दिखाई दे रहा है। प्रत्याशी सुबोध उनियाल हर क्षेत्र में ज्यादा कर मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे हैं। सुबोध जनता के बीच सुख दुख में खड़े रहते हैं।
वही जनता का सीधे तौर पर मानना था कि सुबोध उनियाल ने पिछले 5 साल में किस तरह से क्षेत्र का विकास किया है। उसे धरातल पर देखा जा सकता है। बहरहाल अब यह कहा जा सकता है। सुबोध उनियाल का कुनबा कुछ समर्थक लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल की पत्नी सुमन उनियाल ने जिलाध्यक्ष रेखा राणा (मुन्नी), मंडल उपाध्यक्ष मुनिकीरेती सुशीला सेमवाल व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ढालवाला मुनिकीरेती के वार्ड नंबर 11 बूथ संख्या 46 में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया व जनता से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के पक्ष में वोट देने की अपील की।
इस मौके पर सुमन उनियाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में काफी अंतर है। कांग्रेस सत्ता में आने के लिए लोगों को बरगलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश का विकास करती हैं और विकास करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है।
उन्होंने शिक्षा, विद्युत, पेयजल एवं गांव-गांव को सड़कों से जोड़ने को किया है। उन्होंने ढालवाला मुनिकीरेती के वार्ड नंबर 11 में घर-घर जाकर पर्चे बांटे व वोट मांगे। इस मौके पर उनके साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।