उत्तराखंड

रानीपोखरी में प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी का आयोजन

गोष्ठि में भाजपा से स्थानीय उम्मीदवार की करी मांग

डोईवाला से जावेद हुसैन की रिपोर्ट: डोईवाला विधानसभा जनसंपर्क संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में मौजा रानीपोखरी में प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगो की समस्याएं सुनी गई। डोईवाला विधान सभा से 2022 में स्थानीय उमीदवार को ही भाजपा से टिकट मिले इसकी मांग स्थानीय जनता द्वारा की गई।

कार्यक्रम में दिग्गज नेता जिसमें मुख्य पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीपक चन्द, प्रधान प्रतिनिधि राजेश नेगी, पूर्व जिला मंत्री सुबोध जयसवाल, पूर्व जिला महामंत्री गजेंद्र पंवार, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला मंत्री, वर्तमान क्षेत्र पंचायत राजेंद्र तड़ियाल, पूर्व सभासद विजय बक्शी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कंडवाल, विक्रम सिंह भंडारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश रावत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव नेगी, उपाध्यक्ष अजीत पाल, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनोज रावत, राजेंद्र बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश राणा, अरविंद नेगी, धर्मेंद्र, डोईवाला प्रभारी विकास कठैत, दिग्विजय सिंह, राहुल रावत, यश खत्री एवं दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button