उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

उत्तराखंड: CM को लेकर बड़ी खबर! BJP में घमासान! कौन बनेगा CM.?

देखें किस सीट से कौन बना सिकंदर, कौन हुआ धराशाई…

उत्तराखण्ड में आज हुई विधानसभा 2022 की मतगणना में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने की ओर अग्रसर है। इस चुनाव में जनता ने जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी को बाहर का रास्ता दिखा दिया, वहीं कांग्रेस की ओर से सीएम के दावेदार पूर्व सीएम हरीश रावत एवं आप पार्टी के सीएम दावेदार कर्नल अजय कोठियाल को भी नकार दिया।

अभी तक जो रूझान सामने आ रहे हैं उसके अनुसार सत्ताधारी भाजपा फिर से सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आती दिखाई दे रही है। हालांकि सत्तारूढ़ भाजपा के पास अभी यह यक्ष प्रश्न खड़ा है कि प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा!

हालांकि सूत्रों की मानें तो उत्तराखण्ड के नये सीएम के लिए पार्टी हाईकमान जिन नामों पर चर्चा कर रही है उनमें सबसे प्रबल दावेदार अनिल बलूनी बताए जा रहे हैं। हालांकि इस सूचि में ऋतु खण्डूड़ी, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट के भी नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। धामी वर्तमान में उत्तराखंड के सीएम थे साथ ही खटीमा से चुनाव लड़ रहे थे।
देहरादून कैंट सीट से भाजपा प्रत्‍याशी सविता कपूर जीत गई है।

देहरादून कैंट सीट से भाजपा प्रत्‍याशी सविता कपूर को 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है।
देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ जीते

देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ ने 56968 वोटों से जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी को हीरा सिंह बिष्‍ट को 31420 वोट मिले हैं।
ऋषिकेश से भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम चंद्र अग्रवाल व हल्‍द्वानी से कांग्रेस प्रत्‍याशी सौरभ हृदयेश जीते

ऋषिकेश से विधानसभा अध्‍यक्ष और भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम चंद्र अग्रवाल और हल्‍द्वानी सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी सौरभ हृदयेश ने जीत दर्ज की है। वहीं आठवें राउंड की मतगणना के बाद हरिद्वार शहरी क्षेत्र से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सतपाल ब्रहमचारी से 3477 मतों से आगे चल रहे हैं।
मसूरी में भाजपा उम्मीदवार गणेश जोशी विजेता

मसूरी में भाजपा प्रत्‍याशी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जीत दर्ज की है। 2021 में कैबि‍नेट में पुष्‍कर स‍िंह धामी सरकार ने गणेश जोशी को कैब‍िनेट मंत्री बनाया था। वहीं 2022 के चुनाव के लि‍ए बीजेपी ने उन पर फ‍िर भरोसा जताया था। ज‍िसके तहत अब वह जीत दर्ज कर चौथी बार व‍िधायक बन गए हैं।
आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ( खटीमा विधानसभा सीट (Khatima)से लगातार पीछे चल रहे थे. धामी उत्तराखंड के तीसरे सीएम हैं.  उत्तराखंड के शुरुआती रुझानों में बीजेपी फिलहाल 40 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे हैं. वहीं 2 सीटों पर अन्य ने बढ़त बनाई हुई हैं.
मसूरी, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ और टिहरी जिले का हाल

मसूरी से भाजपा के गणेश जोशी जीते
राजपुर से भाजपा के खजनदास जीते
रायपुर से भाजपा के उमेश शर्मा जीते
डोईवाला से बृजभूषण गैरोला भी जीते
विकास नगर में भी भाजपा की जीत, मुन्ना चौहान जीते
सहसपुर में पहले कांग्रेस के आर्यन शर्मा काफी आगे थे लेकिन अब सहदेव पुंडीर 3 हजार से ज्यादा मतों से आगे, जीत निश्चित
ऋषिकेश में भी भाजपा जीती
कर्णप्रयाग, गंगोत्री, थराली, डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीटों का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना जताई जा रही है। सबसे पहले परिणाम ज्वालापुर और किच्छा विधानसभा का आने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!