उत्तराखंडराजनीति

इन नेताओं के बीच चल रही गुपचुप मुलाकात और बातचीत! क्या हुई चर्चा?

देहरादूनः उत्तराखंड की राजनीति इन दिनों सत्ता और विरोधी दल के नेताओं के बीच चल रही गुपचुप मुलाकात और बातचीत से खूब गर्म है। उत्तराखंड कांग्रेस में भले ही हरीश रावत बागियों को मुंह लगाने को तैयार ना हो लेकिन प्रीतम सिंह लगातार कांग्रेस से बीजेपी में गए नेताओं के संपर्क में है। उनकी मुलाकात में चर्चाओं का विषय बन ही रही हैं। देहरादून में एक बार फिर ऐसी ही मुलाकात देखने को मिली। जहां सबकी नजरों से दूर हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह एक बार फिर मुलाकात करते हुए देखे गए।

बता दें कि पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में चुनाव की बेला नजदीक आते ही दो विरोधी दलों के नेताओं के बीच बातचीत की कई तस्वीरें सामने आती रही है, कभी सुबोध उनियाल और प्रीतम सिंह के बीच होती बातचीत, तो कभी हरीश रावत और त्रिवेंद्र की मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में उठी सुर्खियां माहौल को और भी गर्म करती रही है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत की दोस्ती भी पिछले कुछ समय से बढ़ती हुई दिखाई दी है। पहले हरक सिंह रावत के घर प्रीतम सिंह गए थे। जिसके बाद हरक के कांग्रेस में जाने की काफी चर्चाएं रही, लेकिन फिर हरीश रावत के अन्य ने सब कुछ ठंडा कर दिया फिर पिछले दिनों प्रीतम सिंह सुबोध उनियाल के घर पहुंचे थे जिसके बाद भी चर्चाओं का बाजार गर्म था ऐसे में आज जो यह तस्वीरें सामने आई हैं। वह भी राजनीतिक गलियारे में फिर से चर्चा करने के लिए काफी है कि आखिरकार प्रीतम सिंह और इन बीजेपी के मंत्रियों के बीच आखिर ऐसा क्या पक रहा है।

ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं। यह तस्वीरें देहरादून की एक होटल की है जहां यह तमाम लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, लेकिन जिस तरीके से गर्म जोशी रिश्तो में दिख रही है। वह यह बताने के लिए काफी है कि कुछ तो है जिसकी पर्दे दारी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!