पिथौरागढ़ पुलिस का अवैध मादक पदार्थों की बिक्री तस्करी

रिपोर्ट दीपक जोशी: पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी/ होटल ढाबों की चैकिंग व पूल-स्नूकर सेन्टर आदि की चैकिंग अभियान चलाये जाने के क्रम में आज जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा निम्न प्रकार अभियोग पंजीकृत किये गये।
कोतवाली पिथौरागढ़ उ0नि0 संजय पूनिया, का0 पंकज पंगरिया, का0 नरेश सिंह द्वारा सिनेमालाईन पिथौरागढ़ से अभियुक्त पप्पू टम्टा पुत्र टीका राम नि0 सारकी टोला को 136 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 पवन जोशी का0 कुंवर पाल, का0 पारस पाल द्वारा, शनि मन्दिर के पास से अभि0 गगन खड़का पुत्र किशन खड़का सौड़ी नेपाल हाल पाण्डेगांव पिथौ0 तथा लाशघर रोड से अभि0 महेन्द्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह नि0 लिन्ठ्यूड़ा को ढाबे में शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध क्रमशः धारा 60/ 60/21 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में अन्य थानों द्वारा पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 87 चालान कर 22250/- रू, कोविड-19 का उल्लंघन करने वाले कुल 06 व्यक्तियों का चालान कर 600 रु समायोजन शुल्क वसूला गया। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।



