संजय कन्नौजिया ने बच्चों के साथ मनाया नेहरू जयंती और इगास पर्व

राजपुर/देहरादून से सुभानी की रिपोर्ट: उत्तराखंड में आज इगास बग्वाल पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में बग्वाल, इगास मनाने की परंपरा है. दीपावली को यहां बग्वाल कहा जाता है, जबकि बग्वाल के 11 दिन बाद एक और दीपावली मनाई जाती है, जिसे इगास कहते हैं। पहाड़ की लोकसंस्कृति से जुड़े इगास पर्व के दिन घरों की साफ-सफाई के बाद मीठे पकवान बनाए जाते हैं और देवी-देवताओं की पूजा की जाती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता समाजसेवी संजय कुमार कन्नौजिया (कददू भाई) ने आज राजपुर विधानसभा के हाइडिल कालोनी क्षेत्र में नेहरू जयंती और इगास बग्वाल (बूढ़ी दीवाली) का पर्व बच्चों और क्षेत्र के लोगों के साथ मनाया।। बच्चों के साथ आतिशबाजी की। साथ ही बच्चों में मिष्ठान, चॉकलेट का वितरण किया।
दरअसल त्योहार और उत्सव के मौसम में उत्तराखंड का जिक्र न आए यह संभव ही नहीं है। देशभर में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ये भारत की खूबसूरती ही है कि अलग-अलग प्रान्तों में दीपावली का त्योहार प्रकाशपर्व के साथ-साथ अपने वर्षों पुरानी परंपरागत तौर-तरीकों के साथ मनाया जाता है ऐसा ही उत्तराखंड में भी दीपावली को एक अनूठे अंदाज में मनाने की परंपरा है।
इस मौके पर संजय कन्नौजिया ने कहा कि नेहरू जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे और कहते थे कि यही बच्चे देश का भविष्य हैं।। इगास के लिए उन्होंने कहा कि ये लोक पर्व हमारे उत्तराखंड और उत्तराखण्डियत की पहचान है।