उत्तर प्रदेश

गुब्बारे बेचने घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस से गुहार

बरेली: गुब्बारे बेचने घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस से गुहार

बरेली _ रिपोर्टर नाजिम अली

थाना किला क्षेत्र के मोहल्ला कटघर का रहने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परेशान परिजनों ने थाना कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर तलाश की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कटघर (मकान नं. 109, थाना किला) निवासी राकेश कश्यप पुत्र स्वर्गीय राधेलाल साइकिल पर गुब्बारे बेचने का काम करता है। उसकी बहन सुशीला (पत्नी स्वर्गीय हेमराज) द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, राकेश बीते 31 अक्टूबर को रोज की तरह सुबह करीब 9 बजे घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। वह अक्सर रामपुर गार्डन स्थित डॉ. कुलदीप के आसपास के इलाके में गुब्बारे बेचने जाता था।

हुलिया और पहचान:
लंबाई और रंग: लगभग 5 फीट, इकहरा बदन, रंग सांवला।
पहनावा: पीली बनियान, सुरमई रंग की पैंट और पैरों में काली अंगूठे वाली चप्पल।
अन्य पहचान: उसके पास साइकिल है जिस पर बांस का डंडा बंधा हुआ है।

परिजनों ने अपने स्तर पर राकेश की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में बहन सुशीला ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने और भाई को जल्द तलाश करवाने की मांग की है। यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त युवक के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे परिजनों के मोबाइल नंबर 9368971743 या नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!