उत्तर प्रदेश

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान तेज, यात्रियों को 4 तरह के डस्टबिन के इस्तेमाल के लिए किया जागरूक

बरेली.

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से यात्रियों को स्वच्छता एवं कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर आयोजित रेल जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत नामित अधिकारी द्वारा यात्रियों को कचरे के पृथक्करण एवं उसके उचित निस्तारण के महत्व की जानकारी दी गई। यात्रियों को बताया गया कि गीले कचरे, सूखे कचरे, सैनिटरी वेस्ट तथा विशेष कचरे के लिए निर्धारित चार प्रकार के डस्टबिन का उपयोग करें तथा प्रत्येक प्रकार के कचरे को संबंधित डस्टबिन में ही डालें। इससे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों पर जन उद्घघोषणा प्रणाली के माध्यम से स्वच्छता संबंधी संदेश एवं स्लोगन प्रसारित कर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा रेलवे परिसरों में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं, कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करें। यात्रियों के सामूहिक सहयोग से ही रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!