लालकुआं गणेश महोत्सव के तीसरे दिन माता की चौकी में झूमे श्रद्धालु, आज सजेगी भव्य झांकियों की महफिल

रिपोर्टर गौरव गुप्ता
लालकुआं -अम्बेडकर नगर स्थित फॉरेस्ट देवी मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। युवा जागरण कमेटी द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरा क्षेत्र ‘गणपति बप्पा मोरया’ और माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण माता की चौकी रही, जिसका शुभारंभ भगवान श्री गणेश की नयनाभिराम झांकी के साथ हुआ। इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक चले इस भक्तिमय कार्यक्रम में पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और लोग भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए।
अब तक रहे ये प्रमुख आकर्षण
पहला दिन: भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधिवत स्थापना और श्री बालाजी महाराज का भव्य दरबार।
दूसरा दिन: मटकी फोड़ प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद ‘बोरा इलेवन’ ने खिताब अपने नाम किया।
तीसरा दिन: श्री गणेश झांकी के साथ भव्य माता की चौकी का आयोजन।
आज बाहरी कलाकारों की झांकियां, कल निकलेगी विसर्जन यात्रा महोत्सव के चौथे दिन आज बरेली, बहेड़ी और रुद्रपुर से आए जाने-माने कलाकारों द्वारा भगवान के विभिन्न रूपों की मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी।
इधर आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार के अनुसार, पांच दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद रानीबाग काठगोदाम के लिए विसर्जन यात्रा प्रस्थान करेगी,जहां प्रतिमा को जल में विसर्जित किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, निवर्तमान चैयरमेन लालचन्द्र सिंह, पूर्व चैयरमेन पवन चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट,हिन्दूवादी नेता मोहित गोस्वामी, समाजसेवी लाखन मेहता, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुंदन मेहता, युवा काग्रेंस नेता शंकर जोशी, व्यापार मंडल की उपाध्यक्षा मीना रावत, पूर्व फौजी कुंदन कनवाल, नवीन मेर, अमित शंकर, गौरव गुप्ता, विनोद अग्रवाल,आशु अग्रवाल, सुनिल बर्मा, मजाहिर खान, जफर अंसारी, हीरा बिष्ट, सहित कई लोग मौजूद रहे।







