बरेली मानव सेवा संस्थान ने परंपरागत नर नारी समानता के साथ हर्षोल्लाह से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार

बरेली मानव सेवा संस्थान ने परंपरागत नर नारी समानता के साथ हर्षोल्लाह से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार
बरेली से रिपोर्टर, सतेन्द्र प्रताप सिंह
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत नें हरियाली तीज का त्यौहार सिविल लाइंस निकट हनुमान मंदिर बरेली में मनाया हरियाली तीज त्यौहार को परंपरागत महिलाओं ने हरी साड़ी हरी चूड़ियां पहनी और सोलहे सिंगार के साथ त्योहार को हर्षोल्लास से सांस्कृतिक हरियाली तीज को सावन के लोक गीतो और गानो की धुन पर मनमुगन होकर झूम झूम कर नृत्य कर मनाया।
जिसमें महिलाओं और पुरुषों एक साथ मिलकर त्यौहार मना कर हरियाली तीज का महत्व बढ़ा दिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माधवराव सिंधिया के निर्देशक डॉ सौरभ अग्रवाल रहे उन्होंने महिलाओं का उत्साह वर्धन किया इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया हरियाली तीज का त्यौहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन और अटूट प्रेम को समर्पित है।
हरियाली तीज का त्यौहार अखंड सौभाग्यवती महिलाओं को माता पार्वती की तरह अखंड सौभाग्य और महिलाओं के सुहाग को दीर्घायु की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है हरियाली तीज का त्यौहार वर्षा ऋतु के दौरान मनाया जाता है और चारों तरफ हरियाली छाई रहती है प्रकृति के पुनर्जीव होने से धरा पर हरी भरी हरियाली के सुंदरता का उत्सव होता है इस त्यौहार में हरे रंग के वस्त्र हरी साड़ी हरी चूड़ियां पहनने और हाथों में मेहंदी लगाने की विशेष परंपरा है हरा रंग हरियाली सुहाग समृद्धि और जीवन में नए विकास का प्रतीक है।
आज हरियाली तीज की खुशी मनाते हुए महिलाओं ने हरियाली तीज और सावन के लोक गीत गाये और पुष्पांजलि, शालू सक्सेना, प्रियंका राना, मुन्नी मोहन के नृत्य ने सबका मन मोह लिया अंत में सब ने एक साथ सामूहिक नृत्य कर हरियाली तीज का त्यौहार मनाया राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया आज हमने नर और नारी की समानता में हरियाली तीज का त्यौहार मनाकर महिलाओं के साथ पुरुषों को भी बराबर का महत्व दिया ठीक उसी तरह जैसे गंगा तट पर ना कोई नर ना कोई नारी गंगा स्नान करें दुनिया सारी भगवान शिव अर्धनारीश्वर माता शक्ति अर्धमर्दंगिनी रुपी महिलाओं और पुरुषों को हरियाली तीज कार्यक्रम में सम्मिलित कर त्योहार के महत्व को और भी बढ़ा समानता का संदेश दिया है ।
यह भी देखें 👇
https://www.instagram.com/reel/DcNwBXiT9GQ/?igsh=MTBlNXB6NWUwbWQzMw==
हरियाली तीज कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माधवराव सिंधिया के निर्देश डॉ सौरभ अग्रवाल और राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, संरक्षक जे.आर गुप्ता, डॉ अखिलेश गुप्ता, सुरेंद्र लाला, उमेश गुप्ता, शालू सक्सेना, प्रियंका राना, पुष्पांजलि, मुन्नी मोहन, कंचन सिंह, रश्मि अग्रवाल आदि महिलाएं मौजूद रही।






