उत्तराखंड
ऊखीमठ में ज्वेलर्स व्यापारी प्रमोद शाह के घर पर लगभग दस दिन पूर्व हुई चोरी की घटना आई सामने


ऊखीमठ में ज्वेलर्स व्यापारी प्रमोद शाह के घर पर लगभग दस दिन पूर्व हुई चोरी की घटना आई सामने
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
रूद्रप्रयाग/ ऊखीमठ नगर में व्यापार मंडल के ज्वेलर्स व्यापारी प्रमोद शाह के घर पर लगभग दस दिन पूर्व हुई चोरी की घटना के संबंध में शनिवार को पीड़ित व्यापारी के साथ व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट व समस्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया गया वहीं वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट द्वारा ज्ञापन में चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, व घटना का शीघ्र खुलासा करने तथा नगर क्षेत्र एवं बाजारों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने का आग्रह किया गया, उन्होंने बताया कि व्यापारियों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।




