उत्तराखंड

उपजिलाधिकारी ऊखीमठ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ का किया निरीक्षण

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

रूद्रप्रयाग/ऊखीमठ जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में आज बुधवार को प्रातः 10:15 बजे उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेना था।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की उपस्थिति पंजिका, भ्रमण पंजिका, आकस्मिक उपचार पंजिका, पीएमएसएमवाई पंजिका सहित विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त डिस्पेंसरी, वार्डों, प्रतिष्ठान परिसर एवं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।

उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचे मरीजों एवं उनके तीमारदारों से स्वास्थ्य केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उपचार सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। मरीजों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं साफ-सफाई समुचित पाई गई। उपजिलाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी ऊखीमठ को निर्देशित किया गया कि बदलते मौसम के दृष्टिगत संभावित स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने कहा कि जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन एवं प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित निगरानी एवं निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button