उत्तराखंड
ब्रेकिंग: सनसनी! वन कर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआँ/हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात हुई एक सनसनीखेज हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय मेवा लाल की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।
मृतक मेवा लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी का रहने वाला था और वन विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राथमिक जांच में मृतक के एक साथी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। फिलहाल हल्द्वानी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।



