उत्तराखंड
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: रूपेंद्र नागर व रवैल सिंह आनंद बने केंद्रीय पर्यवेक्षक

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआं : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आगामी लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव के लिए दो वरिष्ठ पदाधिकारियों को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर एवं प्रदेश संगठन मंत्री रवैल सिंह आनंद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों पदाधिकारी लंबे संगठनात्मक अनुभव रखते हैं।
वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति से व्यापारियों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर विश्वास और उत्साह का माहौल है।



