उत्तराखंड

गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढोत्तरी को काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हमला

गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढोत्तरी को काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हमला” बताया केंद्र सरकार की नीतियों के कारण बढ़ रही है महगाई।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआं

लालकुआं गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर नैनीताल कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार से बढ़ी हुई गैस कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

यहाँ लालकुआं पहुंचे नैनीताल काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है और आम जनता इसकी मार झेलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर पर 110 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस आम जनता की दैनिक आवश्यकता है, लेकिन बार-बार कीमतों में वृद्धि से लोगों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता परेशान है और कांग्रेस लगातार महंगाई के मुद्दे को लेकर आवाज उठा रही है। अगर महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर सांसद तक प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button