Chandigarh

राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण – अजय मित्तल

पंचकूला, 15 दिसंबर।

पंचकूला विधानसभा के बरवाला मंडल के बतौड़ गाँव में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने एक राष्ट्र एक चुनाव से देश को होने वाले आर्थिक लाभ की विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर उन्होंने भाजपा द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्र व्यापी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, राष्ट्रनिर्माण में हर नागरिक की भूमिका होनी चाहिए, सभी के प्रयास से ही हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए विकसित भारत का निर्माण कर सकते है।

इस मौके पर एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक आशीष गुलेरिया, जिला कोषाध्यक्ष सुशील सिंगला, विधानसभा संयोजक अमित शर्मा, बरवाला मंडल के सह संयोजक मन्नू सिंगला, राजकुमार कामी, सह संयोजक कुलविंदर राणा, सदस्य मनीष सिंगला सहित तमाम स्थानीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button