दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य का दावा 2027 में बनेगी भाजपा की सरकार “कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने

दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य का दावा 2027 में बनेगी भाजपा की सरकार “कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
स्थान, लालकुआँ/हल्द्वानी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव उत्तराखंड पेयजल निगरानी परिषद के उपाध्यक्ष और दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखण्ड में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है जिसे जनता भलीभाँति देख और समझ रही है।
दिनेश आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के जो कदम उठाए है वो राज्य के इतिहास में मील का पत्थर साबित हो रहें हैं ।
राज्य में आधारभूत ढांचे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और सामाजिक न्याय को भी सरकार ने प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि यूसीसी हो या नकल विरोधी कानून तथा भू कानून बनाकर प्रदेश में माफियाओं पर गहरा प्रहार किया है।
दिनेश आर्य ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करें। जनता अब काग्रेंस की कथनी और करनी को अच्छे से पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को फिर से सत्ता से दूर रखेगी और भाजपा को तिबारा जनादेश देगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत, ईमानदारी और सेवा भावना की वजह से पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। 2027 में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी और विकास की यह यात्रा और तेज होगी।



