काग्रेंस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने पूर्व सैनिक सूबेदार कुंदन मेहता, काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

काग्रेंस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने पूर्व सैनिक सूबेदार कुंदन मेहता, काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआं
लालकुआं अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दुखत्ता निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सैनिक कुंदन महेता को अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ नैनीताल जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मनोनयन पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा हाई कमान का आभार व्यक्त किया है।
यहाँ लालकुआं नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाडे के नेतृत्व में काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिक कुंदन मेहता को काग्रेंस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया। इस मौके पर काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस मौके पर काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नैनीताल जिले में कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की कमान पूर्व फौजी और कांग्रेस नेता कुंदन मेहता को सौंपी है। कुंदन मेहता 2022 के विधानसभा चुनाव में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। जिसके बाद से लगातार कुंदन मेहता काग्रेंस कमेटी मे बतौर कार्यकर्ता के रूप में इमानदारी से संगठन के लिए कार्य करते आ रहे हैं। उनकी ईमानदारी और निष्ठा को देखते हुए संगठन ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसके लिए सभी काग्रेंसजन शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर कुंदन मेहता ने कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस की विचारधारा को आमजन के मध्य ले के जायेगे। उन्होंने ने कहा कि संगठन द्वारा सौंप गए दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। साथ ही पार्टी को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाऊंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में काग्रेंस की सरकार बनेगी।