धामी सरकार की महत्वपूर्ण बैठक आज! पुलिस ग्रेड पर सबकी पैनी नज़र

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय में आज धामी सरकार की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। वहीं, आज इस कैबिनेट बैठक में यशपाल आर्य के इस्तीफे के बाद एक मंत्री की कुर्सी खाली रहेगी। ऐसे में मुख्यमंत्री ही अब इस विभागों को देखेंगे। बताया जा रहा है कि सुबह 11.45 बजे यह कैबिनेट मीटिंग शुरू होगी।
धामी मंत्रिमंडल की आज महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। वहीं, इस बैठक में एक मंत्री यशपाल आर्य कम होंगे। जो कि बीते दिन भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, सचिवालय के वीर चंद्र गढ़वाली सभागार में कैबिनेट बैठक सुबह 11:45 बजे से शुरू होगी। ऐसे में इस बैठक में उपनल कर्मियों के मानदेय, पुलिस ग्रेड पे और मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित कई फैसले लिए जा सकते हैं।
बता दें कि परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी जैसे छह प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे यशपाल आर्य कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ऐसे में कैबिनेट बैठक में अब इस विभागों की जिम्मेदारी स्वयं मुख्यमंत्री संभालेंगे।