उत्तराखंड

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

Former cabinet minister Arvind Pandey wished the people of the state on Dhanteras, Diwali, Govardhan Puja and Bhaiya Dooj.

गदरपुर से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट। उधमसिंह नगर-नैनीताल लोकसभा संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सशक्त एवं लोकप्रिय दावेदार, प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गदरपुर के विधायक अरविंद पांडेय ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है।

ब्रेकिंग : उत्तरकाशी से इस वक्त की बड़ी खबर

विधायक अरविंद पांडेय ने सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो।

Exclusive: गाड़ियों की VIP नंबर की फीस से राज्य सरकार को मिला 5,38,67,650 का राजस्व

उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व एक साधारण पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का पर्व है। इसमें हमें एक संपूर्ण राष्ट्र के गौरव तथा गौरवशाली अतीत के दर्शन होते हैं। प्रकाश का यह पर्व हम सब के जीवन में धन, वैभव, यश, एश्वर्य और सम्पन्नता लेकर आये यही कामना है।

ब्रेकिंग : यहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! गिरफ्तार

विधायक पांडेय ने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपों का यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button