उत्तराखंड

दुखद: केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा! 5 की दर्दनाक मौत

Tragic: Big accident on Kedarnath road! Painful death of 5

Uttrakhand Big News,  Painful death of 5Uttrakhand News, 

Big accident on Kedarnath road!

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश का प्रकोप जारी है भारी बारिश के चलते जगह जगह भूस्खलन होने की खबरें सामने आ रही है। आज एक दुखद खबर सामने आ रही है जिसमें 5 लोगों के मलबे में दबने से मौत हो गई।

दुख:द : दर्दनाक हादसा! ट्रक की चपेट में आने से 1 की मौत

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर तरसाली में भारी भूस्खलन से हाइवे बाधित है। यहां मलबे से एक वाहन मिला है, जिसमें पांच शव बरामद हुए हैं। एक मृतक के पास से मिली आईडी से पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है। अन्य की शिनाख्त भी की जा रही है।

जनपद में भूस्खलन के चलते बीते दस दिनों में यह दूसरी बड़ी घटना है। बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे तरसाली में पहाड़ी से बोल्डरों के साथ भारी मलबा गिरने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इस कारण एक बार फिर फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड का गुप्तकाशी से संपर्क कट गया है।

हादसा : खाई में गिरी पुलिसकर्मियों को ले जा रही गाड़ी! 7 की मौत! 4 घायल

ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार, हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है। पुलिस उपाधीक्षक विमल सिंह रावत ने बताया कि रुद्रप्रयाग से काकड़ागाड़ तक स्थानीय लोगों और यात्रियों को हाईवे बंद होने की जानकारी दी।

कल रात दिनाँक 10 अगस्त 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तरसाली क्षेत्र में भूस्खलन होने से मलबा आ गया है, जिसमे वाहन दबे होने की आशंका है व सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

BJP नेता ने वन मंत्री से की मुलाक़ात! कई मुद्दों पर हुई चर्चा

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी महेश चन्द के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। परन्तु मूसलाधार बारिश और लगातार ऊपर से गिर रहे पथरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा।

उत्तराखंड : CM धामी का एक्शन! 2 अधिकारी निलंबित 1 का ट्रांसफर

आज प्रातः बारिश के रुकते ही SDRF टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। साथ ही मलबे के ढेर के दोनों ओर से जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य भी शुरू हुआ। बड़े बोल्डरों के हटते ही देखा गया कि में एक स्विफ्ट कार मलबे में दबी हुई है। SDRF द्वारा मलबे के ढेर से कार में सवार 05 लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ब्रेकिंग : उत्तराखंड- इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल! छुट्टी का आदेश जारी

शवों की शिनाख्त की कार्यवाही गतिमान है। SDRF टीम को स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि वाहन फाटा से सोनप्रयाग की तरफ जा रहा था व अचानक वाहन भूस्खलन से आये मलबे की चपेट में आकर नीचे दब गया।

वाहन संख्या :- UK07 TB 6315

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button