कांग्रेस आला कमान ने कांग्रेस के नए नेतृत्व की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हारने वाली कांग्रेस में नये प्रदेश अध्यक्ष, नेता विपक्ष और उप नेता की घोषणा कर दी है। कांग्रेस हाईकमान ने करन महारा (Karan Mahara) को नया कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले यशपाल आर्य को नेता विपक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। ऐसे में प्रीतम सिंह को कोई जिम्मेदारी नहीं दी है।
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ पर अब CM ने कही ये बात
इसके अलावा खटीमा से भाजपा के पुष्कर सिंह धामी को हराकर चुनाव जीते भुवन चंद्र कापड़ी (Bhuvan Chand Kapri) सदन में उप नेता होंगे। बहरहाल, रानीखेत से चुनाव हारने वाले करन महारा उत्तराखंड कांग्रेस के छठे प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वहीं, 2017 में चुनी गई विधानसभा में करन महारा उप नेता सदन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। महारा की ठाकुर नेता की पहचान है।
बॉलीवुड: सलमान खान को लेकर छलका ऐश्वर्या राय का दर्द
वही प्रीतम सिंह ने देर सांय सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की। रविवार को देर सांय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
ऐश्वर्या के साथ शादी के सालों बाद अभिषेक बच्चन ने किया बड़ा खुलासा
इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूर्व नेता प्रतिपक्ष से प्रदेश के विकास में विपक्ष से एक सार्थक पहल की अपेक्षा की।