उत्तराखंडराजनीति

लालकुआं: संघ कार्यकर्ताओं से हिंदुत्व को लेकर सदैव जागरूक रहने का आह्वान

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्टः  हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नगर में पथ संचलन करते हुए संघ कार्यकर्ताओं से हिंदुत्व को लेकर सदैव जागरूक रहने का आह्वान किया गया। यहां नगर पंचायत के एनडी तिवारी बारात घर में एकत्रित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम को नगर में पथ संचलन किया। इस दौरान पूर्ण रूप से गणवेश धारण किए। स्वयं सेवको ने संपूर्ण नगर का भ्रमण किया। इस बीच दर्जनभर कार्यकर्ता हाथों में दंड लिए हुए यातायात को नियंत्रित कर रहे थे।

बड़ी ख़बर: लोगों के लिए सिरदर्द बना यमुनोत्री हाईवे निर्माण कार्य

उक्त पथ संचलन संपूर्ण नगर में भ्रमण करने के पश्चात वापस एनडी तिवारी बारात घर में पहुंचा, जहां बौद्धिक प्रमुख एवं वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र पांडे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें हिंदुत्व को लेकर सदैव जागरूक रहना है, समाज सेवा करते हुए उनकी सदैव मदद को तत्पर रहना है। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य उद्देश्य के संबंध में नए स्वयंसेवकों को अवगत कराया।

बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

कार्यक्रम में जिला कार्यवाह राहुल जी, नगर संघ चालक राधेश्याम यादव, जिला प्रचारक कमल जी, नगर कारवां अनिल मेलकानी, मनीष अग्रवाल, आदित्य चौधरी, नैतिक मेलकानी, आकाश माथुर, गोपाल भट्ट, राजीव शर्मा, अनिरुद्ध यादव, कमल दुम्का, पंकज बत्रा, मनोज गुप्ता, कन्हैया लाल अग्रवाल, कार्तिक मेलकानी, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, मनोज बसनायत, राजकुमार सेतिया, चौधरी सर्वदमन सिंह, बॉबी संभल, प्रेम नाथ पंडित, महेश चौधरी सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button