उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

बड़ी खबर उत्तराखंड: तारीख पर तारीख! अब ऐसी भी क्या बेरूखी BJP.?

देहरादून: उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। चुनाव मैदान में उम्मीदवार उतारने के बाद अब सियासी दलों की ओर से चुनावी वादों की बयार बहेगी। BJP घोषणा पत्र जारी करने की तीन तारीखें जारी कर चुकी है। चौथी भी सामने आ चुकी है। लेकिन, अब तक हर तारीख को टाल दिया गया। इससे BJP पर सवाल उठने लगे हैं चुनाव में बहुत कम समय बचा हुआ है।

दरअसल, सवाल यह है कि आखिर भाजपा क्यों बार-बार घोषणा पत्र की तारीखों को बदलाव रही है। अब इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। बार-बार घोषणापत्र टाले जाने से भाजपा की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दो फरवरी को घोषणापत्र जारी करने का एलान किया था। उसके बाद पार्टी ने सात फरवरी की तिथि तय की थी। इस तारीख पर घोषणापत्र जारी नहीं हुआ। फिर 8 फरवरी यानी आज का तारीख दी गई थी, लेकिन आज फिर तारीख को टाल दिया गया।

माना जा रहा है कि अब 9 फरवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी घोषणापत्र जारी कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिकए घोषणापत्र तैयार हो चुका है और यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि घोषणापत्र जल्द जारी हो जाएगा। तब तक कीजिए इंतज़ार इंतज़ार….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button