ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार की जननी! कांग्रेस प्रत्याशियों की छवि साफ नहीं: शुक्ला
BREAKING: The Mother of Corruption! Image of Congress candidates not clear: Shukla

किच्छा से मुकेश कुमार की रिपोर्ट । भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। जनता के बीच कांग्रेस प्रत्याशियों की छवि साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा के द्वारा ही संभव है। राजेश ने किच्छा वार्ड 6 पुरानी गल्ला मंडी में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
ब्रेकिंग: बढ़ाई जाए बत्रा की सुरक्षा! आखिर क्यों.? जानें एक Click में..
जनसंपर्क के दौरान विधायक शुक्ला ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्प समय में ही कई विकासकारी कार्य कर स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश का विकास केवल मात्र भाजपा ही कर सकती है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी और कांगे्रस उनके लिए कड़े प्रतिद्वंदी नहीं हैं। उनकी लड़ाई विकासविरोधी ताकतों के खिलाफ है। किच्छा की जनता विकास करने वाली पार्टी भाजपा के साथ है। उन्होंने किच्छा के विकास के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारा है। किच्छा में उनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि के मुद्दों पर चौमुखी कार्य किया गया है।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से आगामी १४ फरवरी को कमल के फूल के निशान वाला बटन दबाने की अपील की है। वहां पर नगर अध्यक्ष विवेक राय, संदीप अरोरा, कुलदीप सिंह बग्गा, राजेश कुमार रज्जी, मूलचंद राठौर, भूपेंद्र नेगी, महेंद्र पाल, राकेश गुप्ता, सरन संधू, गोल्डी गोराया, महेंद्र ठाकुर, मुकेश सागर, नंदू प्रजापति, विजय कोली आदि मौजूद रहे।