उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022
भाजपा से निष्कासित डोईवाला के नेताओं ने की भाजपा में घर वापसी
Leaders of Doiwala expelled from BJP return home to BJP

डोईवाला (आशीष यादव)- उत्तराखंड मे विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है, उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा जहां निरंतर बढ़ता जा रहा है तो वही आज डोईवाला विधानसभा के कई सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया तो उसके साथ ही पुर्व मे निष्कासित क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र तडियाल, पुरषोत्तम डोभाल,आनन्द अग्रवाल ने एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया है।
बता दे नगर पालिका चुनाव मे निर्दलीय चुनाव मैदान मे उतरने के कारण पुरषोत्तम डोभाल व अन्य नेताओं पर निष्कासन की गाज गिरी थी। तो वही आज भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले बिखरे कुनबे को फिर से एकजुट करा है।