उत्तराखंड

इनरव्हील क्लब ने उपलब्ध कराया दो गरीब लड़कियों की शादी का सामान

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: इनरव्हील क्लब मसूरी ने दो गरीब कन्याओं की शादी के लिए सामान उपलब्ध कराया व शगुन भी दिया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब सदस्यों ने दोनों कन्याओं को शुभकामनाएं भी दी। कुलड़ी स्थित होटल होराइजन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ने जौनपुर विकासखंड टिहरी गढवाल की दो गरीब कन्याओं को शादी का सामान उपलब्ध कराया।

Breaking: चुनाव के चलते बेरोजगारों की आस डूबी! परीक्षा हुई स्थगित

इस मौके पर इनरव्हील क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने कहा कि इनरव्हील क्लब का यह सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसके तहत पूरे वर्ष गरीब लड़कियों की शादी के लिए सामान उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि क्लब के पास विभिन्न माध्यमों से गरीब लड़कियों की शादी के लिए प्रार्थना पत्र आते हैं, जिसके बाद क्लब अपने स्तर से प्रार्थना पत्र देने वालों के बारे में पूरी जानकारी हासिल करते हैं तथा उसके बाद सामान उपलब्ध कराया जाता है।

उत्तराखंड: पुलिस को मिली सफलता! 7 लाख 40 हजार की नकदी बरामद

इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मनीषी संघल ने बताया कि जिन दो लड़कियों को शादी का सामान दिया जा रहा है वह जौनपुर विकासखंड के गांव की है तथा दोंनो लडकियों को अलग अलग शादी का राशन, जिसमें दाल, चावल, आटा, तेल चीनी, मसाला, चायपत्ती सहित साड़ियां, लेडीस सूट, दोनों लड़कों के शूट, डिनर सैट, टिन के दो बाक्स, ज्वेलरी, घड़ी, सहित सजावट का सामान आदि दिया गया है।

ब्रेकिंग उत्तराखंड: पुलिस में निकली भर्ती! करें आवेदन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह क्लब का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसके हर सादी के सीजन में जरूतरमंद गरीब लड़कियों की शादी का सामान प्रार्थना पत्र देने पर दिया जाता है। वहीं सामान के साथ ही उन्हें शगर में 11-11 सौ रूपये भी दिए गये। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी, इनरव्हील अध्यक्ष मनीषी संघल, पूर्व अध्यक्ष शशि मित्तल सहित ग्राम उप प्रधान सुरेश पंवार व दोनों लड़कियां व उनके परिजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button