राजनीतिविविध

ब्रेकिंग: कांग्रेस ने बढ़ाया पहला कदम! जारी की पहली सूची

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पहला कदम बढ़ा दिया है। कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए दावेदारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 125 उम्मीदवार हैं, जिसमें 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा, ”125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं है। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों.” उन्होंने कहा, ”पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है. हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे।

प्रियंका ने कहा, ”इस लिस्ट में कुछ महिला पत्रकार हैं, एक अभिनेत्री हैं और बाकी संघर्षशील महिलाएं हैं, जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कई साल संघर्ष किया है। उन्होंने कहा पार्टी ने जीतने और लड़ने की क्षमता देखकर महिला उम्मीदवारों को चुना है. आज यूपी में तानाशाही सरकार है. हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की है।

नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’ये हर चुनाव में होता है. कुछ लोग आते हैं, कुछ लोग जाते है। कुछ घबरा जाते हैं। हमारे संघर्ष के लिए हिम्मत की जरूरत है। किसी के जाने से दुख तो होता ही है.

10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है।

ब्रेकिंग: आज यह विधायक कमल का साथ छोड़! थाम सकते हैं हाथ

कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाज सेवी और आशा वर्कर को भी टिकट दिया है।

ब्रेकिंग: बढ़ सकती हैं मंत्री हरक की मुश्किलें! शासन ने दिए जांच के आदेश

सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो टिकट मिला है। उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पूनम पांडे को टिकट मिला है, वह आशा वर्कर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button