दुःखद : यहां भरभरा कर गिरा मकान! पति-पत्नी की मौत! 1 घायल
कुमाऊं भर में बारिश ने कहर भरपाया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वही पहाड़ जाने वाले कई मार्ग बंद है। काशीपुर के मिस्सरवाला गांव में आज तड़के अचानक एक पक्का मकान ढह गया मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गए। घायल को पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके उपरांत अन्यत्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Uttrakhand News :Sad: A pucca house collapsed here! Death of husband and wife! 1 injured
उधम सिंह नगर : उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश से स्थिति लगातार बिगड़ रही है यहां काशीपुर से एक बड़ी घटना की खबर आ रही है। इस बीच उधम सिंह नगर जिले से एक दुःखद खबर सामने आई है। यहां काशीपुर में देर रात एक मकान भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में एक वृद्ध दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक 18 वर्ष युवती भी घायल हो गयी जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
UKSSC ने जारी किया आज होने वाली प्रतियोगी परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट! जानिए
मिली जानकारी के मुताबिक, काशीपुर के कूंडा थाना क्षेत्र के गांव मिस्सरवाला निवासी नसीर अहमद का मकान शनिवार, रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में मकान स्वामी 65 वर्षीय नसीर अहमद पुत्र वजीर शाह तथा उनकी 60 वर्षीय पत्नी मोहम्मदी की दबकर मौत हो गई। जबकि 18 वर्षीय युवती मंतशा पुत्री स्वर्गीय जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गई।
बिग ब्रेकिंग : यहां धारा 144 लागू
काशीपुर के गांव मिस्सरवाला में रविवार की मध्यरात्रि पक्का मकान भरभरा कर ढह गया। मकान के मलबे में दबकर पति- पत्नी व नवासी कु० मन्तशा दब गए।
चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक गांव मिस्सरवाला में एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जिसमें पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवती घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर रात जब मकान गिरा तो उससे हुई तेज आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में गांववासी मौके पर इकट्ठा हो गए।
ब्रेकिंग : समान नागरिक संहिता को लेकर अहम बैठक आज
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात परिवार के सभी लोगा घर में सो रहे थे। इसी बीच झमाझम बारिश हो रही थी। तभी अचानक पहले मकान की दीवार गिरी और उसके साथ ही छत गिर गई। हादसे में पति और पत्नी छत के नीचे दब गए। हादसे में मोहम्मद नासिर 65 वर्षीय और उनकी पत्नी मोहमद्दी 60 वर्षीय की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।
सूचना पर कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल पुलिस टीम जबकि तहसीलदार युसूफ अली प्रशासन की टीम के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। जब तक नसीर व उनकी पत्नी मोहम्मदी की मौत हो चुकी थी।
सरकार ने इन किसानों को दी खुशख़बरी! माफ किए करोड़ों रुपए
मौके पर पहुंची कुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल और तहसीलदार यूसुफ अली ने शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही तहसीलदार, एसओ मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।