उत्तराखंड

नैनीताल में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3 तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

अवैध शराब के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली हल्द्वानी 02 व लालकुआं पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, हरबंश सिंह एवं रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, व विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली लालकुआं

कोतवाली हल्द्वानी

कोतवाली हल्द्वानी

इसी क्रम में 04.10.2026 को हल्द्वानी एवं लालकुआं क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में उ0नि0 दीपक सिंह कार्की चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव,हेड कानि.सुंदर कोहली, कानि. संतोष सिंह विष्ट, कानि. भूपाल सिंह द्वारा 04-10-2026 को अभियुक्त रजत रावत पुत्र हरि सिंह रावत निवासी अंबा विहार, बरेली रोड, हल्द्वानी, नैनीताल को घास मंडी मंगलपड़ाव में अवैध अंग्रेजी शराब के 100 क्वार्टर 4 हाफ बरामद कर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी धारा 60 Ex Act का अभियोग पंजीकृत कराया गया।

2- उ0नि0 कृपाल सिंह प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव, कांस्टेबल विजय भारद्वाज,कांस्टेबल मुकेश सिंह के द्वारा वर्कशॉप लाइन बरसाती नहर पर अभियुक्त गगन सिंह उर्फ अंडा पुत्र स्व0 परमजीत सिंह निवासी नैनीताल रोड उम्र 32 वर्ष को 48 पर देसी मसालेदार शराब माल्टा तथा 8 क्वार्टर अंग्रेजी शराब इंपिरियल ब्लू के साथ मय स्कूटी के पकड़ा गया अभियुक्त द्वारा देर रात शराब की दुकान बंद होने के उपरांत ओला स्कूटी की डिब्बी में भरकर बरसाती नहर में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग अंतर्गत धारा 60 /72 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया अभियुक्त द्वारा अवैध शराब के परिवहन हेतु इस्तेमाल ओला स्कूटी को अंतर्गत धारा 72 आबकारी अधिनियम कब्जे पुलिस लिया गया।

3- विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिह राणा के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता, कानि. प्रहलाद सिंह, कानि. वीरेंद्र रौतेला के द्वारा चैकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति, रोकथाम जुर्म जरायम एवं गश्त के दौरान अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी धौराडाम नाज़िमाबाद थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर को इमलीघाट बिंदुखत्ता से एक प्लास्टिक सफेद कट्टे में कुल 110 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली लालकुआं में FIR No.154/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!