Uncategorizedबॉलीवुडवीडियो

एक्टर नाना पाटेकर ने फैन को जड़ा थप्पड़! सामने आया Video..

वाराणसी: वाराणसी में नाना पाटेकर ने ऐसा काम कर दिया है, जिससे उनकी फजीहत शुरू हो गई है.एक्टर नाना पाटेकर इस वक्त अपनी एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. वीडियो के मुताबिक नाना ने सेल्फी लेने आए एक फैन को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया है, जिसके बाद एक्टर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. लेकिन इस बीच इस वायरल वीडियो का सच सामने आ गया है.

बस दुर्घटना : 36 लोगों की मौत! 22 घायल

सामने आया नाना पाटेकर की वायरल वीडियो का सच
इससे पता चला है कि नाना ने असल में फैन को थप्पड़ नहीं मारा है बल्कि ये उनकी फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा था. इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया है. अनिल ने आज तक को दिए इंटरव्यू में इस पूरे सीन को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि- “मुझे अभी इस खबर के बारे में पता चला. मैंने बिल्कुल अभी वो वीडियो देखा है. मैं बता दूं कि नाना ने किसी को भी थप्पड़ नहीं मारा है. वो बस फिल्म का एक शॉर्ट था. उस वक्त शूटिंग चल रही थी और नाना अपना एक्ट कर रहे थे”.

ब्रेकिंग : इस IAS अधिकारी को मिली आबकारी की कामन, आदेश जारी 
अनिल शर्मा ने आगे बताया कि अब उस समय बहुत से लोग वहां खड़े थे जिन्होंने उस सीन को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया. अब इस वीडियो के बाद नाना को हर तरफ से नेगेटिव कॉमेंट आ रहे हैं, जो कि बहुत ही गलत है.

CBI : पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने एक युवक को कसकर थप्पड़ लगा दिया इतना ही नहीं उनके साथ खड़े क्रू मेंबर ने उस युवक की गर्दन पकड़ी और वहां से धक्का देकर बाहर फेंक दिया. यह पूरा वाकया किसी को पता नहीं चलता, लेकिन किसी ने इस पूरे वाकये को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह नाना पाटेकर को खरी-खोटी सुना रहा है. उनका इस तरह का फैन्स के साथ व्यवहार किसी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है. सूत्र

गदर-2 फेम डायरेक्टर अनिल शर्मा अपनी कामयाबी को भुनाने में लगे हैं. इसी क्रम में वह अपनी एक और फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. इस फिल्म का नाम ‘जर्नी’ है. फिल्म में नाना पाटेकर के साथ अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी काम कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत वाराणसी से हो रही है. इसमे अस्सी घाट पर सबसे पहले शूट शुरू किया गया. फिल्म का एक भक्ति गाना यहां पर शूट हो रहा है. इस दौरान कुछ सीन्स की शूटिंग दशाश्वमेध चौक पर हो रही थी. इस दौरान अभिनेता नाना पाटेकर के साथ फिल्म का पूरा स्टाफ वहां पर मौजूद था. नाना पाटेकर को देखकर वहां पर उनके फैन्स भी पहुंच रहे थे और उनके साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे.

जानकारी के अनुसार, फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग दशाश्वमेध चौक पर हो रही थी. इस दौरान नाना पाटेकर को मार्केट में घूमते हुए दिखाना था. इसके लिए नाना पाटेकर अपने गेटअप में वहां पर मौजूद थे. दशाश्वमेध चौक पर नाना पाटेकर को देख उनके फैंस इकट्ठा हो गए थे. इसी दौरान फैन्स उनके साथ अपने फोन में सेल्फी ले रहे थे. एक युवक भी उनके सामने सेल्फी लेने के लिए पहुंच गया था. इस दौरान नाना पाटेकर ने उसके सिर पर खींचकर एक थप्पड़ लगा दिया. इसके तुरंत बाद ही उनके साथ खड़ा स्टाफ का एक आदमी आगे बढ़ा और उसकी गर्दन पकड़कर तेजी से धक्का देकर बाहर कर दिया. इस दौरान किसी ने अपने फोन का कैमरा ऑन कर रखा था और इस घटना का वीडियो बना लिया.

फैन को थप्पड़ मारने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद नाना पाटेकर की खूब फजीहत हो रही है. फैन्स के साथ उनके इस व्यवहार पर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक दशाश्वमेध चौक पर शूटिंग चली थी. इसके साथ ही स्सी घाट, तुलसी घाट, दशाश्वमेध घाट पर भी इसके कुछ सीन्स की शूटिंग की जा चुकी है. जानकारी के मुताबिक वाराणसी में देव दीपावली तक इस फिल्म की शूटिंग चलने वाली है. फिल्म ‘जर्नी’ के कुछ सीन्स वाराणसी में ही शूट किए जाने हैं. इसके साथ ही कई घाटों पर फिल्मांकन किया जाना है, जिसमें संस्कृति को दिखाया जाएगा.

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने हाल ही में ‘द वैक्सीन वॉर’ के दौरान भी विवादित बयान दिये थे. एक्टर शाहरुख खान से लेकर सनी देओल की फिल्म के बारे में उन्होंने अपनी राय दी, तो बवाल शुरू हो गया था. इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के स्टार किड्स को लेकर भी बयान दिया था. इस कारण भी वो कई दिन विवादों में रहे थे. अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से भी इनका पंगा कई दिनों तक सुर्खियों में छाया रहा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!