उत्तराखंड

वरिष्ठ जनों का सम्मान कर मनाया समाज सेवी डॉ.रेनूशरण का जन्मदिन

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

उत्तराखण्ड, हल्द्वानी जंगल रिसॉर्ट 17/8/2026

वरिष्ठ जनों का सम्मान कर मनाया समाज सेवी डॉ.रेनूशरण का जन्मदिन।

सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट संस्थापक/अध्यक्ष डॉ.रेनूशरण ने ट्रस्ट सम्मानित गणमान्य जन की उपस्थित में चौसला स्थित जंगल रिसॉर्ट में वरिष्ट नागरिक सम्मान आयोजन किया।लखनऊ के वरिष्ठ नागरिक प्रागदत्ता, प्रमोद कुमार, डॉ.इन्द्रा सहित सभी को सम्मानित किया।कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, उत्थान नारीशक्ति उत्थान आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्थापक ने कहा आज नारी आत्मनिर्भर है भारत में चलाई जा रहीं योजनानुसार आवश्यक कार्रवाई कर लाभान्वित किया जारहा है वहीं अपने लघु उद्योग, स्थानीय उत्पादन से नारीशक्ति आत्मनिर्भर हो रही है यह निश्चित ही विकसित भारत मिशन को पूरा करने में सहायक है।

आज की नारी घर तक सीमित नहीं है,इसका जीता जागता उदाहरण हमारे उत्तराखंड प्रदेश ,उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम है। नारी सशक्तिकरण देश को आगे बढानें में सहायक सिद्ध हुआ है और उपस्थित सभी को धन्यवाद, आभार व्यक्त कर शूक्ष्म जलपान कराया।इस अवसर पर विपिन,प्रमोद दत्ता,मो.अमीन,भानू प्रताप सहित शहर के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!