पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का का बयान, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ पर साधा निशाना, बताया राजनीति का हिस्सा

पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का का बयान, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ पर साधा निशाना, बताया राजनीति का हिस्सा।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ
लालकुआँ पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका ने एक बयान जारी करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हाल ही में हल्द्वानी में की गई सार्वजनिक राजनीतिक जनसभा और उसके पश्चात हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ के कार्यक्रम पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को राष्ट्रीय स्तर की राजनीति और राजनीतिक पार्टियों के तौर-तरीकों से जोड़ा है।
शुद्धिकरण’ कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता
पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने कहा कि हल्द्वानी में हुई जनसभा के बाद जिस प्रकार ‘शुद्धिकरण’ का कार्यक्रम किया गया, उसकी गंभीरता राष्ट्रीय स्तर पर इस बात से समझी जा सकती है कि राज्यसभा में नेता सदन और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा का जिक्र करते हुए वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदर्भ में यह विषय सामने आया था। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उनका मानना है कि वर्तमान सामाजिक परिवेश में इस प्रकार के शुद्धिकरण कार्यक्रमों का कोई औचित्य या औचित्यपूर्ण आधार नहीं होता है, क्योंकि इसके कई बार दूसरे राजनीतिक दुष्परिणाम और घटनाक्रम सामने आते हैं।
खड़गे और नड्डा के बयानों का किया जिक्र
नवीन दुम्का ने कहा कि जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाकर अपनी ओर से राजनीतिक रूप से इशारा किया, तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सदन और खड़गे जी के सामने अपनी और पार्टी की राष्ट्रीय भावना को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया।
कांग्रेस को मिला है अवसर लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं से कोई संबंध नहीं
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है और जब खड़गे जी ने पूर्व में नमाज के दौरान सांप वाले उदाहरण का जिक्र किसी मीटिंग में किया था, तो भाजपा ने भी उसे एक बड़ा मुद्दा बनाया था। आज कांग्रेस को इस मामले में अवसर मिला है तो वे इसे भुना रही हैं, लेकिन वे स्पष्ट मानते हैं कि इस पूरे प्रकरण से भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।



