सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व
बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह
सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व
अंधकार से ज्ञान के मार्ग पर ले जाने का कार्य करता है गुरु
गुरु का स्थान सर्वोपरि: राजेश कुमार शर्मा
बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं वेदव्यास जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर शिशु भारती प्रमुख राजेश कुमार शर्मा ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजेश कुमार शर्मा ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
विद्यालय के भैया बहनों ने गुरु वंदना, के माध्यम से गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। विद्यार्थियों ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने तथा संस्कारवान, अनुशासित और राष्ट्रभक्त नागरिक बनने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने सभी गुरुजनों का सम्मान किया तथा उपस्थित सभी लोगों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूरा आचार्य परिवार एवं भैया बहन उपस्थित रहे।



