उत्तराखंड

हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया वृक्षारोपण

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत डौली रेंज ने हरेला पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। यहाँ डौली रेंज कार्यालय स्थित नर्सरी में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह पंवार और मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी ने पौधारोपण कर किया।

इस अवसर पर डौली रेंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत फलदार और छायादार पेड़ों का रोपण भी किया गया।

इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी नवीन चन्द्र पवार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करना जरूरी नहीं है उनकी देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बार डौली रेंज में 5 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी हैं।इसके अलावा डौली रेंज द्वारा अब तक 30 हजार से अधिक पौधों का वितरण ग्रामीणों क्षेत्र में किया गया है। उन्होंने सभी को हरेला पर्व की बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button