उत्तराखंड

अगस्त्यमुनि में चल रहा है अगस्त्य महोत्सव एंव बैसाखी मेले का भव्य आयोजन

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

खबर है रूद्रप्रयाग जिले से आपको बता दें कि अगस्त्यमुनि में अगस्त महोत्सव एंव बैसाखी मेला का शनिवार को शुभारंभ हो चुका है वहीं अगस्त महोत्सव एंव बैसाखी मेला समिति के अध्यक्ष योगेश वेजवाल ने बताया है कि यह मेला पौराणिक धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर मेला है जो आज से नहीं बल्कि पुराने रिति रिवाजों के मुताबिक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस अगस्त महोत्सव एंव बैसाखी मेला का शुभारंभ शनिवार 11 अप्रैल को उत्तराखंड के महिला आयोग की उपाध्यक्ष राज्य मंत्री शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत द्वारा किया गया था जिसका समापन 15 अप्रैल को किया जाएगा।

अध्यक्ष ने कहा कि यह मेला पिछले साल दिन दिवसीय का किया गया था लेकिन इस वर्ष मेले को 5 दिवसीय किया जा रहा है वहीं अगस्त महोत्सव एंव बैसाखी मेला के दूसरे दिन मे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने शिरकत करते हुए पूरी मेला समिति को भव्य आयोजन करने के लिए बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले होने से आपस में भाई चारा व प्यार प्रेम बढ़ता है साथ ही एक दूसरे से हमारा मिलन होता है वहीं अगस्त महोत्सव एंव बैसाखी मेला में स्थानीय कलाकारों व महिला मंगल दल और विघालय की छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम किया जा रहा है साथ ही स्थानीय व लोक गायकों द्वारा भी अपनी प्रस्तुति दी जा रही है वहीं अगस्त महोत्सव एंव बैसाखी मेला में स्थानीय कलाकारों व खेल प्रेमियों द्वारा अनेक प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं साथ ही तमाम व्यापारियों द्वारा अनेक प्रकार की दुकानों को मेले में खोला गया है इस मौके पर मेला समिति के सचिव राजेश वेजवाल, संयोजक हर्षवर्धन वेजवाल, व समस्त जनप्रतिनिधि और आमजनमस उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button