उत्तराखंड

पंतनगर विश्वविद्यालय कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सीएम धामी से की मुलाकात

रिपोर्ट गौरव गुप्ता।

पंतनगर/रूद्रपुर:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वर्ष 2003 से पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में आदेश पारित किए जाने के बावजूद कर्मचारियों के नियमितीकरण से संबंधित पत्रावली अब भी शासन स्तर पर लंबित है।

लंबे समय से कार्यरत इन कर्मचारियों को नियमित न किए जाने के कारण उन्हें वेतन, सेवा सुरक्षा, पदोन्नति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कर्मचारियों में असंतोष की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।

उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी वर्षों से विश्वविद्यालय की सेवा कर रहे हैं और संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं, इसलिए इनके हितों की अनदेखी उचित नहीं है। शुक्ला ने यह भी उल्लेख किया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विलंब होना कर्मचारियों के अधिकारों के साथ अन्याय है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया कि इस विषय को प्राथमिकता में लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएं, ताकि लंबित पत्रावली का शीघ्र निस्तारण कर कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button