गैस सिलेंडर को लेकर हल्द्वानी में अफरा-तफरी, एजेंसी पर लगी लंबी लाइन

गैस के सिलेंडरों को लेकर लगी लंबी लाइन
रिपोर्टर गौरव गुप्ता। हल्द्वानी
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच पूरे देश भर में गैस की किल्लत होने लगी है, देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख शहर हल्द्वानी में भी गैस के सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है, हालांकि प्रशासन का दावा है जनपद में गैस की किसी भी तरह से कोई किल्लत नहीं है।
काठगोदाम के शीशमहल में गैस एजेंसी में सुबह से लोगों की लंबी-लंबी लाइन सिलेंडर लेने के लिए लगी हुई है और अफरा तफरी का माहौल है और लोग सिलेंडर भरने गैस गोदाम पहुंच रहे हैं, लोगों का कहना है वह सुबह से सिलेंडर भरने के लिए लाइन पर खड़े हुए हैं
। लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है घर में गैस खत्म हो गई है या दो से तीन दिनों की गैस बची हुई है, ऐसे में वह लोग सुबह से लाइन लगाकर गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि गैस की गाड़ी उनके घरों तक नहीं आ रही है।
ऐसे में मजबूरन उनको खुद गैस गोदाम आना पड़ रहा है। वहीं सूचना मिलने पर एसडीएम हल्द्वानी प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने गैस आपूर्ति का निरीक्षण किया, उन्होंने बताया डिमांड के अनुरूप गैस एजेंसी में सिलेंडरों की संख्या पर्याप्त है, ऑनलाइन और ऑफ लाइन बुकिंग शुरू होने के बाद सिलेंडर लेने वालों की काफी संख्या हो गई है, जिसके चलते भीड़ बढ़ गई है। लेकिन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है, गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



