उत्तराखंड

नरोत्तम मीना, आकाश मीना और राधेश्याम मीना, आशा शुक्ला को राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य में किया सम्मानित

नरोत्तम मीना, आकाश मीना और राधेश्याम मीना, आशा शुक्ला को राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य में किया सम्मानित

आशा शुक्ला ऋषिकेश और नरोत्तम मीना करौली आकाश मीना और राधेश्याम मीना को राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य में किया सम्मानित

रिपोर्टर गौरव गुप्ता, जयपुर। नरोत्तम मीना, आकाश मीना और राधेश्याम मीना आशा शुक्ला को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया ब्लड डोनर ट्रस्ट द्वारा अखंड भारत रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड में ऑल इंडिया ब्लड डोनर ट्रस्ट के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर अखंड भारत रक्तवीर सम्मान समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया साथ ही संपूर्ण भारतवर्ष एवं नेपाल से आए हुए रक्त वीरों एवं रक्त वीरांगनाओं का स्वागत सम्मान किया गया 1 संस्थापक कवि चौधरी, निखिल पाल, कुलदीप सैनी, अभिषेक सोनी आदि द्वारा इरिगेशन रिसर्च इंस्टिट्यूट रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड के तत्वाधान में सम्मान समारोह एवम रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि वायु सेवा से सेवानिवृत एसपी सैनी, नेपाल देश के पुष्पक चंद, रक्त वीरांगना वैशाली पांड्या द्वारा समाजसेवियों को अखंड भारत रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया 1 इस कार्यक्रम मे रक्तदान के क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संपूर्ण भारतवर्ष के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रक्त वीरों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्लड की कमी को दूर करने के लिए रक्तदाताओं को मोटिवेट करके रक्तदान करवाना, रक्तदान शिविर लगवाना, अपातकालीन परिस्थितियों मे रक्तदान की

व्यवस्था करवाना इस प्रकार की समाज सेवाओं के लिए आयोजित किया गया । रक्तवीर नरोत्तम मीना करैली इनकी सेवाओं को देखकर उत्तराखंड राज्य के जिला हरिद्वार में रुड़की शहर में अखंड भारत रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button