
देहरादून : कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत उनकी 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ नीरज कुमार पुत्र नामालूम निवासी श्याम पार्क साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के द्वारा बहला फुसला कर दुष्कर्म करने के संबंध में दी गई।
शर्मसार : दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म! आरोपी गिरफ्तार
प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की जानकारी उच्च अधिकारीगणों को प्रदान कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक टीम गठित की गई।
ब्रेकिंग : Article 370 पर सुप्रीम फ़ैसला…
गठित टीम फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी करते हुए, सर्विलांस की सहायता लेकर अभियुक्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कर गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी।
दिनांक 11 नवंबर 2023 को गठित टीम के द्वारा नामजद अभियुक्त उपरोक्त को साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को निर्धारित समय अवधि में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त
1-नीरज कुमार पुत्र स्वर्गीय बंधु निवासी श्याम पार्क साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश स्थाई निवासी ग्राम मटूरीलाल पोस्ट इंद्र जनपद मऊ उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष
इस दौरान पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक सरोज नौटियाल, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल अभिषेक उपस्थित रहे।



