उत्तराखंड

पेपर लीक मामले में काग्रेंस ने फूंका धामी सरकार का पुतला, मांगा इस्तीफा

पेपर लीक मामले में काग्रेंस ने फूंका धामी सरकार का पुतला, मांगा इस्तीफा

रिपोर्टर, गौरव गुप्ता। लालकुआं

लालकुआं पेपर लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदेश की धामी सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने धामी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि धाकड़ धामी की सरकार के कार्यकाल में युवा बेरोजगारों के हकों पर कुठाराघात किया जा रहा है भ्रष्टाचार चरम पर है तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

यहाँ लालकुआं नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाडे एवं बिन्दुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू के संयुक्त नेतृत्व में एकत्रित हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन चौराहे पर प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

इस मौके पर काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा का संरक्षण प्राप्त माफिया तंत्र पेपर लीक कर छात्रों के भविष्य के साथ दोहरी मार कर रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में एक भी परीक्षा ही ठीक से संपन्न नहीं करा पा रही है तो उस सरकार से जनता क्या अपेक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि पहले तो राज्य व्यापी आपदा में परीक्षा थोड़े समय के लिए स्थगित की जाती तो बेहतर होता लेकिन सरकार ने आपदा काल में परीक्षा संपन्न करा कर आपदा से जूझ रहे युवाओं को परीक्षा के लिए बुलाया।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटना ने प्रदेश भर के युवाओं को न केवल निराश किया है बल्कि आक्रोशित कर दिया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शिता से कराने के लिए देश का सबसे सख्त कानून बनाने के दावे कर रही है इसके बावजूद प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस्तीफे की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, युवा नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुंदन मेहता, महिला नेत्री बीना जोशी, भुवन पाडे, पुष्कर दानू , प्रदीप फतर्थाल, गुरदयाल मेहरा, खीमा नन्दन दुम्का,राजेन्द्र खनवाल, राजपाल सहित कई काग्रेंस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button