उत्तराखंड

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पर्यवेक्षकों ने पूरी की रायशुमारी, हुए रवाना, 14 को होगी घोषणा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पर्यवेक्षकों ने पूरी की रायशुमारी, हुए रवाना, 14 को होगी घोषणा।

रिपोर्टर- गौरव गुप्ता। लालकुआं

लालकुआ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं की बैठक नगर के अम्बेडकर पार्क में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पाडे ने की। इस अवसर पर काग्रेंस केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे एवं पीसीसी प्रभारी संदीप सहगल मौजूद रहे। वही मौजूद पर्यवेक्षकों ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की और नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर बंद कमरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गोपनीय रायशुमारी की। बैठक में जिलाध्यक्ष पद के दावेदार भी शामिल रहे। इससे पूर्व बिन्दुखत्ता और हल्दूचौड में काग्रेंस कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।

 

बताते चले कि नैनीताल जिले में काग्रेंस जिला अध्यक्ष के चयन के लिए हो रही रायशुमारी पूरी हो गयी है। इसको लेकर आज बिन्दुखत्ता,लालकुआं और हल्दूचौड में काग्रेंसी कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में काग्रेंस कार्यकर्ता मौजूद थे।वही कार्यक्रम में बतौर पर्यवेक्षक पहुंचे कांग्रेस केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, पीसीसी प्रभारी संदीप सहगल ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को लेकर चर्चा की।

इस मौके पर केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि पूरे देश में काग्रेंस संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम कर रही है। जिसके तहत हर ब्लॉक और नगर में बैठकें की जा रही है। जिसमें संगठन को मजबूत बनाना और जिला अध्यक्ष चयन के लिए रायशुमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सृजन केवल नाम भर का नहीं है,बल्कि इसका उद्देश्य है ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे लाना,जो पार्टी के प्रति समर्पित हैं और जिनमें नेतृत्व की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि संगठन जिलाध्यक्ष पद के लिए ऐसे कार्यकर्ता की तलाश करेगा जिसकी पार्टी के प्रति वफादारी हो, सभी को साथ लेकर चलने वाला हो और सक्षम हो। उन्होंने कहा कि अभी तक 6 दावेदारों के नाम सामने आये है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलाध्यक्ष चयन के लिए हाईकमान को दावेदारों की सूची भेजी जाएगी। जिसकी घोषणा 14 सितम्बर को कर दी जाएगी।

उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्च में विफल सबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता से सरकार का कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। प्रदेश में पलायन जारी है,बेरोजगारी चरम सीमा पर है,रोजगार के कोई साधन नहीं है सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अफसरशाही बेलगाम हो गई है।उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की घटना ने प्रदेश को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में जनता बीजेपी सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार परिवर्तन की लहर है तथा 2027 में काग्रेंस सरकार बनने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button