उत्तराखंड

पूर्व सैनिक विनय कंडवाल को मिली भाजपा जिला उपाध्यक्ष की कमान

पूर्व सैनिक विनय कंडवाल को मिली भाजपा जिला उपाध्यक्ष की कमान

रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट

डोईवाला : भाजपा संगठनात्मक जिला ऋषिकेश की कार्यकारिणी शनिवार रात्रि को घोषित की गई भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्कृति पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जनपद ऋषिकेश की कार्यकारिणी में डोईवाला के पूर्व सैनिक व पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे विनय कंडवाल को जिला उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई।

भाजपा मैं एक अहम कद रखने वाले विनय कंडवाल पूर्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष डोईवाला के पद पर भी रहे हैं जिसमें भी उनका बहुत अच्छा कार्यकाल रहा।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की ओर से जारी की गई जिला कार्यकारिणी की सूची में बताया गया कि कार्यकारिणी में पुष्पा ध्यानी,उषा कोठारी, देवदत्त शर्मा, विनय कंडवाल,विक्रम नेगी और गणेश रावत को जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत ओर प्रतीक कालिया को जिला महामंत्री, जयंत शर्मा राजकुमार राज, सीमा रानी,आशीष बहुगुणा,सुमित पवार और प्रदीप नेगी को जिला मंत्री राहुल अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष, डॉ वंदना स्वामी को जिला कार्यालय मंत्री विशाल शाही को जिला सह कार्यालय मंत्री, मनीष क्षेत्र को जिला मीडिया संयोजक, रोहित भारद्वाज को जिला आईटी संयोजक मनोज कांबोज को जिला सोशल मीडिया संयोजक और गोविंद सिंह रावत को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button