उत्तराखंडमौसम

नलों में आ रहा गंदा पानी, बीमारी फैलने की आशंका, लोगों ने किया जलस्थांन के खिलाफ प्रदर्शन, दी आन्दोलन की चेतावनी

नलों में आ रहा गंदा पानी, बीमारी फैलने की आशंका, लोगों ने किया जलस्थांन के खिलाफ प्रदर्शन, दी आन्दोलन की चेतावनी।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ जल संस्थान की लापरवाही के चलते नगर पंचायत क्षेत्र के अम्बेडकर नगर वार्ड एक में पिछले लंबे समय से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान न होने पर क्षेत्रवासियों के सब्र का बांध टूट गया।

 

नाराज क्षेत्रवासियों ने आज भारी बरसात के बीच अपने घरों से गंदा पानी बाल्टियों में भरकर जलस्थांन कार्यालय पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करते हुए नाराजगी व्यक्त की।इस दौरान उन्होंने जलस्थांन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने जलस्थांन से तुरंत कार्यवाही की मांग की है। उनकी मांग है कि उन्हें साफ और सुरक्षित पेयजल मिले। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से इसपर ध्यान नही दिया गया तो मजबूरन जलस्थांन के खिलाफ प्रदर्शन के लिए क्षेत्रवासियों को मजबूर होना पडे़गा।

यहाँ भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व सभासद प्रेमनाथ पडिंत के नेतृत्व में एकत्रित हुए दर्जनों नगरवासियों ने आज भारी बरसात के बीच जलस्थांन कार्यकाल में पहुंचकर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जलस्थांन की लापरवाही के चलते वार्ड नम्बर एक के घरों में नलों से गंदें पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि गंदें पानी से संक्रमण और बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नलों में गंदा पानी आने के कारण लोग बहुत परेशान है। तथा पीने के पानी के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जलस्थांन की लापरवाही के चलते जगह जगह पानी की पाइपलाइन टूटी पड़ी है जिनको ठीक करने में विभाग लापरवाह बना हुआ है। बीते एक सप्ताह से नलों में गंदा पानी आ रहा है। जिसके चलते लोगों को दूरदराज से पानी लना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि गंदा पानी कपड़े धोने लायक तक नहीं है।तथा नालों से पानी की वजह पिली मिट्टी आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द इस पर ध्यान नही दिया गया तो मजबूरन जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पडे़गा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जल संस्थान की होगी। इस मौके मुन्ने खां, नियाज़ अहमद, सचिन गुप्ता,लाईक अहमद, अनीस अहमद,नदीम सिद्दकी सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button