हरेला पर्व पर मंत्रम संस्था ने किया फलदार पौधों का रोपण

आज 16 जुलाई 2025 उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर सोशल बलूनी स्कूल देहरादून हरिद्वार बाईपास, में मंत्रम संस्था द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि विपिन बलूनी प्रबंधक बलूनी स्कूल, मधूसूदन जोशी अध्यक्ष मंत्रम संस्था, कार्यक्रम अध्यक्ष विवेक पंवार उपस्थित रहे।
श्याम अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड का हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक है, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। व साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।
जिसमे जन सहभागिता आवश्यक है। व मंत्रम संस्था द्वारा उपरोक्त दिशा में अच्छा प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मधुसूदन जोशी ने कहा कि हमे घर में कोई भी मांगलिक कार्य हो, व जन्मदिन इत्यादि पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए, तब हम पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दे पाएंगे।
कार्यक्रम अध्यक्ष विवेक पंवार ने मंत्रम संस्था के वृक्षारोपण अभियान की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमलता जोशी, कुलदीप पंत, तिलक राज गुप्ता ,विकास राणा,
विपिन कंबोज, अर्णव पैन्यूली, नीरज रतूड़ी, ऋतुराज, राजन राणा, अमन, अयान जुनेजा सहित स्कूल के विधार्थी उपस्थित रहे ।