Uncategorized

कांग्रेस विधायक कर रहे हैं अपने पद का दुरुपयोग: शुक्ला

कांग्रेस विधायक कर रहे हैं अपने पद का दुरुपयोग: शुक्ला

विधायक बेहड़ के खिलाफ शुरू किया सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के खिलाफ सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधायक अपने पद का दुरुपयोग कर भू-माफियाओं, खनन माफियाओं और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि तिलक राज बेहड़ पुलिस और प्रशासन पर गलत लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो अधिकारी उनकी बात नहीं मानते, उन्हें विधायक सार्वजनिक रूप से धमकाते हैं और उनके स्थानांतरण या झूठे मामलों में फंसाने की चेतावनी देते हैं।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर सत्याग्रह आंदोलन के दौरान शुक्ला ने ग्राम दरऊ में भू-माफिया हाजी सरवर यार खां द्वारा 40 वर्षों से अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस 30 एकड़ भूमि पर गौशाला बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने उत्तराखंड शासन को भेजा था, लेकिन अब फिर से माफियाओं ने विधायक के संरक्षण में इस पर कब्जा कर लिया है और गेहूं की फसल बो दी है।
पूर्व विधायक ने मांग की कि विधायक तिलकराज बेहड़ को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही, उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button